֍:बारिश में खराब हुई हल्दी की फसल §ֆ:बारिश के कारण मानोरा की उपज मंडी में किसानों की सोयाबीन, तुवर और भुईमुंग की फली भीग जाने से नुकसान हुआ है. अचानक हुई बारिश के कारण उपज मंडी में किसान की भुईमुंग (peanut) की फसल बहने लगी. युवा किसान अपनी फसल को बचाने की जी- तोड़ कोशिश करता नजर आया.§֍:तूफानी बारिश से भारी नुकसान§ֆ:बीते 4 मई को भी जिले में तूफानी बारिश हुई थी. रिसोड़ शहर की उपज मंडी में मराठवाड़ सहित विदर्भ के कई जिलों से किसानों ने अपनी हल्दी की फसल बेचने के लिए लाई थी. अचानक हुई बारिश के कारण किसानों की हल्दी की फसल भीग गई थी. अपनी फसल को बचाने के लिए किसान कोशिश करते नजर आए. जहां युवा किसान ने सरकार से मदद की गुहार लगाई तो वहीं बुजुर्ग किसान ने उपज मंडी प्रशासन पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी उपज मंडी से तो निजी उपज मंडी बेहतर है जहां किसानों की फसल का एक दान भी खराब नहीं होता.§वाशिम जिले में बीते दिन फिर से बारिश हुई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ. यहां मानोरा शहर सहित अन्य इलाकों में तूफानी बारिश ने अपनी दस्तक दी. अक्सर देखा गया है कि जब भी तूफानी बारिश होती है तो उसका सबसे बड़ा शिकार किसान ही होता है. अचानक हुई बारिश के कारण मानोरा शहर की उपज मंडी में किसानों को बहुत नुकसान हुआ है. किसान मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए लाए थे जो बारिश में भीग गई. अचानक आई बारिश के बीच किसी तरह किसान अपनी फसल को बचाने का प्रयास करते नजर आए.

