• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन में जुटे सैकड़ों लोग

Fiza by Fiza
January 3, 2024
in समाचार
0
सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन में जुटे सैकड़ों लोग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:सूर्य नमस्कार एक आध्यात्मिक अभ्यास, आसन, प्राणायाम और ध्यान पद्धति है। सूर्य नमस्कार के प्रत्येक चरण का अपना मंत्र होता है और इसका शरीर की महत्वपूर्ण ऊर्जा (प्राण) पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से मानसिक और शारीरिक संतुलन को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह क्रम एकाग्रता और मन की स्थिरता पैदा करने के अलावा मांसपेशियों और अंगों को मजबूत करता है। यह सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रदर्शन आयुष मंत्रालय द्वारा 1 से 14 जनवरी, 2023 तक (मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश के मौके पर) भारत भर के विभिन्न सूर्य मंदिरों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है।


§ֆ:एक साथ 108 स्थानों पर सफल आयोजन के बाद और गुजरात में सूर्य नमस्कार के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के बाद; मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने निरंतरता बनाए रखने के लिए इस श्रृंखला में दूसरे कार्यक्रम का आयोजन किया।सूर्य नमस्कार शरीर और मन के समन्वय के साथ 12 चरणों में किए जाने वाले 8 आसनों का एक समूह है। सूर्य नमस्कार को सुबह-सवेरे (सूर्योदय) किया जाता है।मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के वातावरण में 500 से अधिक योग साधकों ने सूर्य नमस्कार किया। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन द्वारा कवर किया गया और आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी स्ट्रीम किया गया।


§..आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने एमडीएनआईवाई में सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों योग प्रेमियों ने भाग लिया।इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के उप महानिदेशक श्री सत्यजीत पॉल और एमडीएनआईवाई की निदेशक श्रीमती विजयलक्ष्मी भारद्वाज भी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, एमडीएनआईवाई के छात्रों और योग प्रेमियों ने भी भाग लिया।

Previous Post

ई-नाम पोर्टल पर “फार्म-गेट ट्रेड” में तेजी आई; व्यापार 3% बढ़कर 57,633 करोड़ रुपये

Next Post

दिसंबर, 2023 में कोयला उत्पादन में हुई 10.75 प्रतिशत की वृद्धि

Next Post
दिसंबर, 2023 में कोयला उत्पादन में हुई 10.75 प्रतिशत की वृद्धि

दिसंबर, 2023 में कोयला उत्पादन में हुई 10.75 प्रतिशत की वृद्धि

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.