֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बादल छाय रहने का पूर्वानुमान है. वहीं, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है, जो कि औसत तापमान से 1.8 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. 14 फरवरी को पश्चिमी विभोक्ष का आंशिक असर देखा जा सकता है. इससे बादलों के छाय रहने के संकेत हैं. ऐसे में मौसमी बदलाव हो सकता है.§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के साथ आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती का असर देखे जाने की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर मौजूद है, जिसके चलते 14 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर हल्की या भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 14 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.§֍:इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. 15 फरवरी तक तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के संकेत बन रहे हैं, इसकी वजह से शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, 16 फरवरी तक घाटी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. साथ ही हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. आईएमडी ने यहां भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.§देशभर में मौसम गर्मी की ओर करवट बदल रहा हा. इसी बीच मौसम कुछ गर्म रहा, लेकिन तेज हवाओं ने गर्मी का एहसास नहीं होने दिया. 2023 और 2024 के मुकाबले 2025 में फरवरी का तापमान उतना नहीं बढ़ा है. वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठ रहीं समुद्री हवाओं से गुजरात और राजस्थान का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उधर, पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. ऐसा ही कुछ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी देखी जा रही है. वहीं, दक्षिण भारत की करें तो वहां काफी गर्म रहेगा. साथ ही उत्तर भारत में ज्यादातर राज्य पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलते मौसम का सामना करेंगे.

