֍:लॉन्च हुआ ‘कृभको राइज़ोसुपर’§ֆ:भारत के किसानों को अपनी विभिन्न सभी फसलों के उपयोगी नोवोनेसिस के स्वामित्व वाली एलसीओ प्रमोटर टेक्नोलॉजी वाला उन्नत माइकोरिज़ल जैव उर्वरक ‘कृभको राइज़ोसुपर’ सुलभ कराया जाएगा। अगले चरण में अपने उद्योग क्षेत्र की ये दोनों अग्रणी कंपनियां पादप- स्वास्थ्य में उपयोगी नोवोनेसिस के और भी जैव समाधानों को भारत में प्रस्तुत किए जाने की संभावनाओं का पता लगाएंगी।§ֆ: कृभको राइजोसुपर में ऐसे प्रासंगिक एंडोमाइकोराइजल की प्रजातियों का एक अनूठा संयोजन शामिल होता है, जो नोवोनेसिस के स्वामित्व वाली लिपो प्रमोटर टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह जैव समाधान फसलों के लिए उपयोगी कवकों के गुच्छों का जड़ों के पास की मिट्टी में तेजी फैलाव करने में सहायक होता है और राइजोस्फीयर में लाभकारी माइक्रोबियल गतिविधि को बढ़ाता है। वहीं, इस प्रौद्योगिकी से पौधे की वृद्धि मजबूत होती है और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है। यह तकनीक फॉस्फेट वाले उर्वरक, अन्य पोषक तत्वों और पानी के व्यावहारिक उपयोग को संवर्धित करने में भी सहायक है।§۩:Uploads/NewsImages/16-09-2024/QClW7DtVqOyjp4ULVyrp.jpg|§֍:कंपनियों के अधिकारियों ने दी जानकारी§ֆ:इस साझेदारी के बारे में जानकारी देते हुए कृभको के प्रबंध निदेशक श्री एम. आर. शर्मा ने कहा, “यह साझेदारी एक नए युग की शुरुआत करेगी, जिसमें भारतीय किसानों को अत्याधुनिक कृषि जैव समाधान सुलभ होंगे। आधुनिक कृषि जैविक समाधान न केवल फसलों की उपज और मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं, बल्कि पारिस्थितिकी की दृष्टि से स्वस्थ तरीकों से की जाने वाली कृषि के उद्देश्य को भी पूरा करते हैं। हमारा मानना है कि हमारी मिट्टी का स्वास्थ्य हमारे राष्ट्र के स्वास्थ्य का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है। कृभको राइजोसुपर को अपनाकर, भारतीय किसान न केवल अपनी फसल की पैदावार में सुधार कर रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करते हुए हमारी भूमि के संरक्षक भी बन रहे हैं।”§ֆ:नोवोनेसिस के प्लैनेटरी हेल्थ बायोसॉल्यूशंस को देखने वाले वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पश्चिम एशिया, भारत और अफ्रीका बाजार) श्री कृष्ण मोहन पुव्वाडा ने कहा, “हम भारत में अग्रणी किसान सहकारी समितियों में से एक कृभको के साथ मिलकर एक अद्वितीय और अभिनव माइकोरिज़ल बायोफर्टिलाइज़र पेश करने को लेकर उत्साहित हैं। §֍:कैसे कार्य करती है कृषको§ֆ:कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) भारत की एक प्रमुख सहकारी कंपनी, जो उर्वरक उत्पादन और वितरण का कारोबार करती है और बहु राज्य सहकारी समितियाँ (एमएससीएस) अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत है। कृभको की स्थापना अप्रैल 1980 में सहकारी समितियों और संस्थागत एजेंसियों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली कृषि सामग्री, मुख्य रूप से रासायनिक उर्वरकों का उत्पादन और वितरण करने के लिए की गई थी।§֍:जानें नोवोनेसिस के बारे में§ֆ:नोवोनेसिस एक वैश्विक कंपनी है जो बायोसॉल्यूशन के युग का नेतृत्व कर रही है। विज्ञान के साथ माइक्रोिबायोलॉजी की शक्ति का लाभ उठाकर, कंपनी दुनिया में उत्पादन, उपभोग और जीवन जीने के तरीके में स्वस्थ परिवर्तन ला रही है। इस समय 30 से अधिक उद्योगों में, कंपनी के जैविक समाधान पहले से ही लाखों उपभोक्ताओं को लाभान्वित कर रहे हैं और समग्र धरती भी लाभान्वित हो रही है। दुनिया भर में कंपनी के 10,000 लोग जीवविज्ञान के साथ व्यवसाय को बदलने के लिए कंपनी के भागीदारों और ग्राहकों के साथ मिलकर काम करते हैं।§दिल्ली में स्थित द ललित होटल में सोमवार 16 सितंबर को कृभको और नोवोनेसिस ने भारतीय किसानों को कृषि में जैविक समाधान उपलब्ध कराने के लिए के उद्देश्य से MoU पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य भारत के किसानों के लिए अत्याधुनिक जैविक समाधान प्रस्तुत करना है, जिससे फसलों की उपज बढ़ाने और मृदा स्वास्थ्य के प्रति उनके दृष्टिकोण में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके।

