֍:यूपी में 13 से 15 मार्च तक बारिश की संभावना§ֆ:आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 मार्च यानी मंगलवार को राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. तेज धूप और हवा की रफ्तार में गिरावट से तापमान बढ़ने का अनुमान है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ बना रह सकता है. इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी है. जबकि 12 मार्च से प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो जाएगा. 12 तारीख को मौसम साफ रहने के साथ ही प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.§֍:30KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं§ֆ:उन्होंने बताया कि 13 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने आगे बताया कि 14 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं.§֍:16 मार्च के बाद मौसम पूरी तरह से हो जाएगा साफ§ֆ:जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. हालांकि इस अवधि में तेज हवा का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है. साथ ही 15 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. प्रदेश मेंहो जाएगा. वहीं प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है.§यूपी में मौसम फिर करवट लेने वाला है. आने वाले दो दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. जिसका असर यूपी में भी दिखाई देगा. IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ ही बारिश होने के आसार भी जताए गए हैं. मौसम विभाग की माने तो होली के समय प्रदेश में बारिश हो सकती है. 13 मार्च से लेकर 15 मार्च तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद प्रदेश में मौसम फिर से साफ हो जाएगा.

