֍:दो अन्य आरोपियों की हुई गिरफ्तारी §ֆ:इस मामले में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सांप और उसके जहर की तस्करी को लेकर नोएडा पुलिस ने दो अन्य और आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस की मानें तो इन दोनों का एल्विश यादव और पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से कनेक्शन है. एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है.
§֍:अब तक सात लोग हो चुके हैं गिरफ्तार§ֆ:नोएडा पुलिस कई और लोगों से भी पूछताछ कर सकती है. मामले में अभी तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई फार्म हाउसेस पर आयोजित होने वाली रेव पार्टियों में सांप और उसके जहर की तस्करी में शामिल होने का आरोप है.
नोएडा पुलिस ने रविवार को मामले में पूछताछ के लिए एल्विश यादव को बुलाया था. पूछताछ में एल्विश कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए और पुलिस को एल्विश के खिलाफ कई सबूत भी मिले जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. सूरजपुर कोर्ट ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
§֍:गुरुग्राम पुलिस भी कर सकती है गिरफ्तार§ֆ:एल्विश यादव की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं. नोएडा के बाद गुरुग्राम पुलिस भी कंटेंट क्रिएटर मैक्सटर्न के साथ मारपीट के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस प्रोडक्शन वारंट के जरिए एल्विश यादव को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. 8 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट करते हुए नजर आए थे.
§रेव पार्टियों में सांप और उसके जहर के सेवन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में पहले ही यू-टयूब स्टार एल्विश यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है. अदालत ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही कई और लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है.

