۩:Uploads/NewsImages/|§֍:श्रीजेश को लेकर हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला§ֆ:भारतीय टीम के एतिहासिक प्रदर्शन गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही. बतौर गोलकीपर पीआर श्रीजेश पूरे टूर्नामेंट में चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे. पेरिस ओलंपिक के साथ ही श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया. श्रीजेश ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट होने जा रहा है.
§֍:श्रीजेश के लिए उठाया गया ये कदम §ֆ:अब हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश को सम्मानित किया है. हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को 25 लाख रुपये का चेक दिया है. यही नहीं श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का भी फैसला किया गया. श्रीजेश की प्रतिष्ठित नंबर 16 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय हॉकी खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल लेवल उपलब्ध नहीं होगी. कहने का अर्थ यह है कि कोई भारतीय प्लेयर इंटरनेशनल हॉकी में 16 नंबर की जर्सी नहीं पहन पाएगा. हालांकि जूनियर लेवल पर 16 नंबर की जर्सी उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रीजेश की तरह नए स्टार की खोज हो सके.
§PR Sreejesh No.16 Jersery Retired: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया था. भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज जीता है. इससे पहले उसने टोक्यो ओलंपिक (2020) में भी ये उपलब्धि हासिल की.

