֍:केजरीवाल ने क्या कहा?§ֆ:सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर केजरीवाल ने CAA को लेकर क्या कहा। बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार को CAA वापस लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 10 साल देश पर राज करने के बाद बीजेपी की सरकार CAA लागू करने की बात कर रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इसका समाधान खोजने के बजाए बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत में लाना चाहते हैं। उन्हें नौकरियां देंगे। घर बसाएंगे, तो हमारे बच्चों की जॉब और बेघरों का क्या होगा? हमारे हक के घर पाकिस्तानियों को देना चाहते हैं। विकास के नाम पर खर्च होने वाला पैसा पाकिस्तानियों पर खर्च होगा। इन देशों से 1.5 करोड़ लोग भी आ गए, तो रोजगार कौन देगा? कुछ लोग इसे बीजेपी की गंदी राजनीति बोलते हैं। इन्हें ऐसे क्षेत्रों में बसाया जाएगा, जहां बीजेपी का वोट बैंक कम है।
§֍:’शरणार्थी आए तो चोरी-रेप बढ़ जाएंगे’§ֆ:उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश गरीब देश हैं। हम इस कानून के तहत अपने देश के दरवाजे खोल रहे हैं। ऐसे में ये गरीब लोग उठ-उठ कर चले आएंगे। अगर एक-डेढ़ करोड़ लोग भी आ गए तो 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा। इन लोगों के आने से कानून व्यवस्था चरमरा जाएगी। चोरियां, डकैतियां, बलात्कार बढ़ जाएंगे। पता नहीं कैसे-कैसे लोग आएंगे। हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ जाएगी, दंगे भड़क जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि देश से 10 साल में 11 लाख से अधिक लोग भारत छोड़ गए हैं। इनमें बड़े उद्यमी भी हैं। इन्हें वापस लाया जाए। ताकि ये नौकरियां दें।
§
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू हो चुका है। इसे लेकर देशभर में बयानबाजी और सियासी घमासान जारी है। CAA को लेकर सबसे तीखा स्वर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नजर आया। उन्होंने एक बयान पर जमकर घमासान मच गया। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले CAA लागू करना बीजेपी की वोट बैंक की गंदी राजनीति है। उन्होंने पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को लेकर कहा, “इनकी वजह से दिल्ली में चोरी और रेप की घटनाएं बढ़ेंगी।” केजरीवाल के इस बयान को बीजेपी ने तो आड़े हाथ लिया ही, साथ में तमाम शरणार्थी वर्ग भी भड़क गए। शरणार्थियों ने केजरीवाल के घर के आगे प्रदर्शन किया। इन सभी का कहना है कि केजरीवाल ने जो कहा वो गलत है और उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है।

