֍:लू का अलर्ट§ֆ:धूप की किरणों के तेज होने के साथ भीषण गर्मी शुरु हो गई है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं. तापमान और गर्मी को बढ़ता देख प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. अकोला के जिलाधिकारी अजीत कंभार ने अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच घर पर ही रहें, जब तक कि कोई जरूरी काम न हो. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो आंखों की सुरक्षा के लिए धूप का चश्मा पहनें और सिर को सफेद दुपट्टे या टोपी से ढकें. साथ ही गर्मी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, फल और जूस खाने की सलाह दी है.§֍:राजधानी में कैसा है मौसम?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी तबढ़ गई है. बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों में मार्च में सबसे अधिक तापमान है. इससे पहले 31 मार्च 2022 को 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक मार्च में सबसे अधिक तापमान है. तेज गर्म हवाओं और बारिश की कमी ने हालात को और भी मुश्किल बना दिया है. दोपहर में धूप इतनी तेज हो गई कि लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए.§मार्च अब अपने अंत पर पहुंच गई है. इसी के साथ देशभर में गर्मी का आलम शुरु हो गया है. महाराष्ट्र के अकोला शहर में तापमान तेजी से बढ़ गया है. शुक्रवार को मौसम विभाग ने अकोला में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. ये महाराष्ट्र मंफ सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी की संभावना जताई है.

