֍:मनाली में लगा लंबा जाम §ֆ:पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते पलचान, सोलंगनाला और अटल टनल की ओर शाम से बर्फबारी भारी बर्फबारी हो रही है. इसके चलते सोलंगनाला की ओर घूमने गए सैलानियों के वाहन फंस गए. बर्फबारी के तेज होते देख पुलिस की टीम सोलंगनाला पहुंची और यहां पर फंसे वाहनों को निकालने का काम शुरू किया.
§֍:प्रशासन ने जाम खुलवाने में की मदद §ֆ:पुलिस द्वारा सैलानियों को सुरक्षित वहां से निकाला जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, भारी बर्फबारी के कारण सोलंगनाला और मनाली के बीच 1000 से अधिक पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं. सड़क पर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. वाहनों के फंसने और रास्ता जाम होने के कारण पुलिस को वाहनों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है.
§֍:हजारों वाहनों की भीड़ के कारण लगा जाम§ֆ:हालांकि, हजारों वाहनों की भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम हो गया. ऐसे में पुलिस सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली पहुंचाने में जुटी हुई है. प्रशासन ने पर्यटकों से रोहतांग टनल और जलोड़ी दर्रा की तरफ न जाने की हिदायत दी है. बर्फबारी के चलते कुल्लू और लाहौल में करीब 15 बस रूट प्रभावित हैं. शिमला के नारकंडा में भी बर्फबारी हो रही है. ट्रैफिक को सैंज से लुहरी/सुन्नी के रास्ते शिमला की ओर मोड़ा गया है.§हिमाचल प्रदेश में प्रचंड ठंड पड़ रही है. मनाली में भारी बर्फबारी हो रही है. तापमान माइनस में चल रहा है. बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं. बर्फबारी के चलते भीषण जाम लग रहा है. सोलंगनाला में एक हजार से ज्यादा वाहन जाम में फंसे हुए हैं. मनाली-सोलंगनाला मार्ग पर 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. माइनस तापमान में यातायात बहाल कराने में जुटे पुलिसकर्मियों को परेशानी पेश आ रही है.

