• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मौसम

तेज बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने से तबाही मची; गंगा-यमुना समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा, स्कूल भी बंद

Fiza by Fiza
July 10, 2025
in मौसम
0
तेज बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने से तबाही मची; गंगा-यमुना समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा, स्कूल भी बंद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जून से अब तक प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही तेज बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाओं ने कई जिलों में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

मौसम विभाग ने 10 और 11 जुलाई के लिए देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के चलते देहरादून जिले में 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

भारी बारिश से राज्य में तबाही का हाल:

  • 133 सड़कें बंद, जिनमें 3 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), 8 राज्य राजमार्ग (SH) और 40 PWD की सड़कें शामिल हैं
  • 144 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
  • कई गांव जिला मुख्यालयों से कटे
  • राहत और बचाव में SDRF, पुलिस व प्रशासन की टीमें जुटीं

देहरादून में उफनती नदी में बहा युवक

राजधानी देहरादून के रायपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय अनिल कुमार की रिप्सना नदी में डूबने से मौत हो गई। SDRF ने शव को बरामद कर लिया है। पिछले 24 घंटों में देहरादून, मसूरी, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ समेत कई क्षेत्रों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

प्रमुख इलाकों में बारिश के आंकड़े:

  • मसूरी: 130.2 मिमी
  • देहरादून (हाथीबड़कला): 118 मिमी
  • चंपावत (टनकपुर): 136 मिमी
  • बागेश्वर (कपकोट): 124 मिमी
  • हल्द्वानी: 101 मिमी
  • उत्तरकाशी (डुंडा): 88 मिमी

नदियों का बढ़ता जलस्तर और बंद रूट

  • गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भूस्खलन के कारण:
  • ऋषिकेश-यमुनोत्री NH 29 जून से बंद
  • तवाघाट-लिपुलेख NH भी मलबे के कारण अवरुद्ध
  • राज्य भर में 179 सड़कें बाधित, मरम्मत कार्य जारी
Previous Post

अब डिजिटल मंडी में बिकेगा बनारसी पान से लेकर शाही लीची तक, ई-नाम प्लेटफॉर्म पर 7 नए उत्पाद शामिल

Next Post

यूपीएल की सहायक कंपनी ने चीन में उपस्थिति बढ़ाने के लिए वुहान एडवांटा सीड्स का अधिग्रहण किया

Next Post
यूपीएल की सहायक कंपनी ने चीन में उपस्थिति बढ़ाने के लिए वुहान एडवांटा सीड्स का अधिग्रहण किया

यूपीएल की सहायक कंपनी ने चीन में उपस्थिति बढ़ाने के लिए वुहान एडवांटा सीड्स का अधिग्रहण किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.