֍:बागेश्वर में स्कूल की छुट्टी§ֆ:मौसम विभाग ने 28 फरवरी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है. ऐसे में जिला मजिस्ट्रेट और आपदा प्रबंधन प्रधिकरण के अध्यक्ष आशीष भटगाई ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 28 फरवरी को सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है. अगर मौसम ठीक रहा तो 3 मार्च से स्कूल दोबारा खोले जाएंगे.§֍:पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी§ֆ:पिथौरागढ़ के मौसम को लेकर बताया गया कि देहरादून में 27 फरवरी को शाम 6:30 बजे से लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए 28 फरवरी को जिले में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है. इसके चलते प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक में सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है. बता दें कि कल शाम से लगातार हो रही बर्फबारी ने गंगोत्री धाम के पवित्र स्थल को चार फीट से अधिक बर्फ से ढक दिया है.§֍:जारी हुआ अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग के कहना है कि 28 फरवरी को भारी बारिश के कारण सड़कें कीचड़ और जलभराव से प्रभावित हो सकती हैं, और इससे यातायात में भी रुकावट आ सकती है. साथ ही बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है. इसके चलते स्कूल टीचरों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को घर से बाहर न जाने दें और उनके सुरक्षा की पूरी देखभाल करें. बता दें कि यही स्थिति अन्य पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी है. §देश के कई राज्यो में मौसमी बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं. इसी के चलते पिछले दिन यानि 27 फरवरी गुरुवार को उत्तराखं में भारी बारिश के साथ बर्फाबरी भी देखी गई. इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कुछ जिलों में आज भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दो दिनों में पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि देहरादून में भी कुछ जगहों पर सुबह से भारी बारिश हो रही है. राज्य के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जैसे जिलों में, खासकर 3,200 मीटर से ऊपर के इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है.

