֍:मध्य अक्टूबर तक होगी बरिश§ֆ:मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में बरिश होने की संभावना बताई है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 17 अक्टूबर तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. §֍:IMD ने कही ये बात§ֆ:अक्टूबर महीने को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि आज पूरे आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी रहेगा. इसके साथ ही तमिलनाडु में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी आज भारी बारिश हो सकती है, जहां आईएमडी ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. §देश के दक्षिण पश्चिम भारत में मानसून की वापसी हो गई है. दिल्ली और यूपी में ठंड बढ़ने लगी है. इसके चलते मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर बंगाल की खाड़ी में मॉनसून की वापस बताई है. अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से वापस करने की उम्मीद बनी हुई है.

