֍:मणिपुर में 48 घंटे हुई बारिश, नदियां उफान पर
§ֆ:मणिपुर में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश की वजह से नदियों में पानी का फ्लो बढ़ गया है. खासतौर से इंफाल नदी के किनारे कई हिस्सों में बाढ़ आने से इंफाल पश्चिम और पूर्व जिलों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है. लोगों के घर, खेती के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थल जलमग्न हो गए हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी की चेतावनी जारी की है.
§ֆ:§֍:आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने की चेतावनी
§ֆ:राज्य की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को एक्टिव कर दिया गया है, जबकि भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है. अधिकारी नदियों के जल स्तर और ड्रेनेज सिस्टम की निगरानी कर रहे हैं ताकि और नुकसान को रोका जा सके.
शहरी क्षेत्र भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां सड़कों पर पानी भर जाने से आवाजाही और सार्वजनिक परिवहन ठप हो गए हैं. इंफाल और आसपास के इलाकों में सड़कों के जलमग्न होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
§मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी राज्यों और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में 1 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. विभाग ने साथ ही बताया कि अगले 3-4 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ आंधी-पानी और तेज हवा चलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने बताया कि केरल और कर्नाटक में भारी बारिश अगले 4-5 दिन, दक्षिण कर्नाटक में 2 जून तक और महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में 3 जून तक जारी रह सकता है. मणिपुर में भी लगातार बारिश की वजह से गंभीर जलजमाव और नदियां उफान पर हैं, जिससे इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं.

