֍:दिल्ली में गर्म हवाएं§ֆ:राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से गर्म हवाएं चल रही हैं. कल यानि रविवार से तापमान में फिर इजाफा होगा. बता दें कि अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क रहेगी. वहीं, तेज हवाओं के चलने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 से 34 डिग्री तक रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा. §֍:बिहार में बढ़ेगा तापमान§ֆ:बिहार में मौसमी बदलाव की संभावनाएं हैं. पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के प्रभाव से मौसम नम था, लेकिन अब तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होगा. आईएमडी ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है. §֍:लू का अलर्ट§ֆ:आईएमडी ने पिछले 2-3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. वहीं, ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है. साथ ही आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है.§उत्तरी भारत में गर्मी शुरु हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर शहरों, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान कई राज्यो में गर्म हवाएं चलना शुरु हो गई हैं. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के तेवर अलग-अलग नजर आ रहे हैं. लेकिन, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहने के साथ बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है.

