֍:कैसा रहेगा यूपी का मौसम?§ֆ:30 मार्च को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया कि तेज हवा की संभावना नहीं है लेकिन मौसम साफ रहेगा. 1 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है. इसी तरह 2 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है.§֍:इन जिलों में पारा 40 के पार..§ֆ:प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वारामसी बीएचयू में 40.6℃, सुल्तानपुर में 40.3℃, फुरसत गंज में 40.2℃, हमीरपुर में 41.2℃ और आगरा ताज में 39.1℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. लखनऊ में 20.5℃ न्यूनतम और 39.7℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. झांसी में 22.6℃, बस्ती में 21℃, हमीरपुर में 20.2℃, मुरादाबाद में 20.5℃, अलीगढ़ में 20℃, लखीमपुर खीरी में 21℃ और हरदोई में 21℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. §֍:इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट§ֆ:
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया की यूपी में अगले 24 घंटे तक फिलहाल तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कि कमी हो सकती है आईएमडी ने प्रतापगढ़, फतेहपुर, चंदौली और वाराणसी समेत 13 जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया है.
§उत्तर प्रदेश में मार्च खत्म होने के साथ ही गर्मी चरम पर पहुंचने लगी है. आईएमडी के अनुमार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. धीरे-धीररे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है. गुरुवार को प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस मापा गया है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 20.5℃ न्यूनतम और 39.7℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

