֍:दिल्ली के मौसम का हाल§ֆ:दिल्ली-एनसीआर का पारा मार्च से ही बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए. आज दिल्ली में दिन में थोड़ी हवा चल सकती है, लेकिन उससे तापमान में ज्यादा असर नहीं होगा. वहीं, 21 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और 24 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.§गर्मी अपने चरम स्तर की ओर तेजी से बढ़ रही है. मार्च के आखिरी तक उत्तर भारत में सूरज कहर बरपाता नजर आएगा. हालांकि, अभी पश्चिमी विक्षोभ की आवाजाही से तापमान सामान्य के आसपास है. वहीं, उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 21 मार्च तक यूपी, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अलावा पहाड़ों पर भी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है, जबकि पूर्वी भागों में प्री मॉनसून को लेकर संकेत मिल रहे हैं.

