֍:दिल्ली में बढ़ी गर्मी §ֆ:दिल्ली में शुक्रवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 7 दिनों तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही बना रहेगा.§֍:बंगाल में जारी हुआ अलर्ट§ֆ:बंगाल में भारी की संभावना मौसम विभाग द्वारा बताई जा रही है. इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण उप-हिमालयी जिलों में शनिवार यानी आज तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी जिलों यानी दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है.§֍:इन राज्यों में बरिश के आसार§ֆ:4 और 5 अक्टूबर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार हैं. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, इन राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप और गुजरात में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.§भारत में इस बार बारिश कुछ अलग ही करतब दिखा रही है. एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो चुकी है. इससे दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ गई है. वहीं, मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश की संभावना बताई है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में धूप और गर्मी जारी रहेगी.

