֍:जुलाई में की थी याचिका खारिज§ֆ:जुलाई 2024 में इसी याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका को कोर्ट ने ये कहकर खारिज किया था कि वह चाहें तो सिटीजनशिप एक्ट के तहत सक्षम प्राधिकारी के पास शिकायत कर सकते हैं. इसके बाद शिशिर ने दावा किया कि सक्षम प्राधिकारी को दो-दो बार शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं होने पर उन्होंने फिर से याचिका दाखिल की. दरअसल, कर्नाटक के एस विग्नेश ने 12 सितंबर को जनहित याचिका दायर की थी. उन्होंने अमेठी से सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के यूनाइटेड किंगडम (यूके) का नागरिक होने दावा किया है. शिशिर ने दावा किया कि उन्होंने मामले की गहन जांच की और कहा कि उन्हें जो गोपनीय जानकारी मिली है, उससे पता चला है कि गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता है. एस विग्नेश शिशिर ने सीबीआई जांच की मांग के साथ ही राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर उनकी भारतीय नागरिकता रद्द करने की भी मांग की है.§֍:सीबीआई जांच की मांग§ֆ:बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान शिशिर ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट के समक्ष अपनी पूर्व याचिका वापस लेने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष दो आवदेन (अभ्यावेदन) प्रस्तुत किए लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. शिशिर ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसका वर्तमान ध्यान केवल इस बात पर है कि क्या केंद्र सरकार को अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं? और इस संबंध में वह क्या निर्णय या कार्रवाई करने का प्रस्ताव है? जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) सूर्यभान पांडे को इस संबंध में गृह मंत्रालय से जानकारी प्राप्त करने निर्देश दिया है. मामले को लेकर अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.§֍:सुब्रह्मण्यम स्वामी के दावे पर आज होगी सुनवाई
§ֆ:अगस्त महीने में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इसमें उन्होंने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने के लिए गृह मंत्रालय को निर्देश दिए जाने की मांग की थी. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा किया था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है और उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है. इसपर कोर्ट 26 सितंबर को सुनवाई करेगा. §राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर कोर्ट में मामला पहुंच चुका है. दिल्ली से लेकर लखनऊ की अदालतों में उनकी नागरिकता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इसी के चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को गृह मंत्रालय से राहुल गांधी की नागरिकता पर स्पष्टीकरण मांगा है. राहुल की नागरिकता से संबंधित सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. बता दें कि लखनऊ हाईकोर्ट दायर याचिका में राहुल गांधी के विदेशी नागरिक होने का दावा किया गया है.

