֍:पशुपालक यहां से खरीदें चारा §ֆ:किसानों और पशुपालकों कि सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन पोषक तत्वों से भरपूर और सेहतमंद फोडर ब्लॉक बेच रहा है. इस चारे को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज पौधे और चारे वाली फसलें आसानी से मिल जाएंगी. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं और खेती से लेकर पशुपालन में अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं.§֍:चारा ब्लॉक की क्या है खासियत§ֆ:मवेशियों के पोषण के लिए बाजार में एक नए तरीके का चारा बनाया जा रहा है, जिसे संपूर्ण फोडर ब्लॉक कहते हैं. इस चारा ब्लॉक को विशेष रूप से मवेशियों, भेड़ और बकरियों जैसे दुधारू पशुओं के लिए सुविधाजनक और पौष्टिक चारा माना गया है. ये ब्लॉक अनाज, प्रोटीन स्रोत, खनिज और विटामिन सहित अलग-अलग अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है. इस चारा ब्लॉक की एक और खासियत ये है कि इसे एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाना काफी आसान होता है.§֍:चारा ब्लॉक की कितनी है कीमत§ֆ:अगर आप भी पशुपालन करते हैं और अपने पशुओं के लिए चारा ब्लॉक खरीदना चाहते हैं तो 20 किलो का पैकेट फिलहाल 17 फीसदी की छूट के साथ 300 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल रहा है. इसे खरीद कर आप आसानी से अपने मवेशियों को संतुलित आहार खिला सकते हैं. इससे आपके मवेशियों के दूध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और मवेशी भी स्वस्थ रहेंगे.§पशुपालकों के लिए राष्ट्रीय बीज निगम पोषक तत्वों से भरपूर और सेहतमंद फोडर यानी चारा का ब्लॉक बेच रहा है. अगर आप भी इस फोडर ब्लॉक को मंगवाना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी की सहायता से ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

