ֆ:§ֆ:§ֆ:§अपूर्व चंद्रा, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ने जिनेवा में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की समिति ए के अध्यक्ष के रूप में अपना समापन भाषण दिया। श्री चंद्रा ने पिछले 6 दिनों में समिति ए के काम पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभा में समृद्ध चर्चाओं सहित गहन एजेंडे पर प्रकाश डाला, जो उन निर्णयों के साथ समाप्त हुआ जो वैश्विक स्वास्थ्य के भविष्य को आकार प्रदान करेंगे।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि समिति ए ने 14वें सामान्य कार्यक्रम, 2025-2028 को निर्धारित किया है, जो इस नए पोस्ट-कोविड युग में पहला है, जिसने अगले चार वर्षों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य एजेंडा तैयार किया है।

