֍:अश्लील डांस की वीडियो बना रहा था युवक§ֆ:वायरल होने के लिए बाजार में युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस करते हुए रील बना रहा था. उसका एक साथी इस पूरी हरकत का वीडियो शूट कर रहा था. युवक को देखकर बाजार में मौजूद महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं. जिसके बाद युवक को पकड़ लिया गया. दुकानदारों ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह सोशल मीडिया के लिए ब्लॉग और रील्स बनाता है, जिससे उसे आय होती है. उसने यह भी कहा कि उसके फॉलोअर्स को इस तरह की वीडियो पसंद आती हैं और इसी कारण वह ऐसी वीडियो बनाता है.§֍:युवक ने मांगी माफी§ֆ:जमकर पिटाई होने के बाद युवक ने लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का भरोसा दिया. बाद में दुकानदारों ने उसे समझाया कि ऐसी वीडियो समाज में गलत संदेश देती हैं और महिलाओं को असहज बनाती हैं. दुकानदारों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया और मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचाया. §हरियाणा के पानीपत में मौजूद इंसार बाजार में एक युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर वीडियो बना रहा था. उसे बाजार में अश्लील वीडियो बनाते देख दुकानदारों और राहगीरों ने पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की. युवक ने ब्रा पहनी हुई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

