֍:17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह §ֆ:हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बीजेपी 17 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य आला केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा बीजेपी शासित 11 राज्यों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए घटक दलों के प्रमुख और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. इस शपथ समारोह के जरिए बीजेपी एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की एकता और ताकत का प्रदर्शन करेगी.
§֍:BJP की तैयारियां तेज§ֆ:बीजेपी नेता पवन सैनी ने बताया कि समारोह में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थी चाहे वह ड्रोन दीदी हों, प्रगतिशील किसान, सफाई कर्मचारी, उद्योगपति सभी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इन सभी के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और प्रमुख खिलाड़ियों को भी निमंत्रण भेजा गया है.§֍:1 लाख लोग होंगे शामिल §ֆ:शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए चंडीगढ़ के पंचकूला सेक्टर 5 के 33 एकड़ में फैले दशहरा मैदान में समारोह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह में 50 हजार से एक लाख लोग शामिल होंगे, जिसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में आ रहे हैं, इसलिए एसपीजी और बम निरोधक दस्ते की टीमों के साथ सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. समारोह में तीन लेयर की सुरक्षा होगी. §हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इसका आयोजन चंडीगढ़ के दशहरा ग्राउंड में किया जाना है जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे. नेताओं के अलावा एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा किसान, ड्रोन दीदी, सफाई कर्मचारी और उद्योगपतियों को भी न्योता दिया गया है. हरियाणा चुनाव में किसानों का मुद्दा बेहद अहम था, जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन्हें अपना खास मेहमान बनाने जा रही है.

