֍:मुख्यमंत्री ने कही ये बात§ֆ:अनुसूचित जाति के कोटे को लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, ‘आज, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट को कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया है. सरकारी नौकरियों में 20 फीसदी कोटा अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया जाएगा’. §֍:चुनाव को लेकर कही ये बात§ֆ:हरियाणा में होने वाले विधानसभी चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और हम इसका स्वागत करते हैं. बीजेपी, चुनाव के लिए तैयार है और हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएं. पिछले 10 सालों में बीजेपी ने बिना किसी भेदभाव के हरियाणा का विकास किया है. विपक्ष को जनता को गुमराह करने के बजाय अपनी उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सरकार ने जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए जुआ रोकथाम अध्यादेश पेश किया है. इस अध्यादेश के तहत, दोषी पाए जाने वालों को सात साल तक की जेल या सात लाख तक का जुर्माना हो सकता है. §भारत में एससी-एसटी को लेकर काफी विवाद हो गया है. इसी के चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कैबिनेट ने हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. अब राज्य में अनुसूचित जातियों के लिए सरकारी नौकरियों में 20 फीसदी कोटा रिजर्व किया जाएगा. इसको लेकर आयोग द्वारा शिफारिश की गई है कि इस कोटे का 10 फीसदी वंचित अनुसूचित जातियों को दिया जाएगा.

