• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

हरियाणा सरकार का किसानों के लिए बड़ा फैसला, 24 फसलों की होगी MSP पर खरीद

Fiza by Fiza
December 23, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
हरियाणा सरकार का किसानों के लिए बड़ा फैसला, 24 फसलों की होगी MSP पर खरीद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:इन फसलों को किया गया शामिल§ֆ:कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना का उद्देश्य किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है. बता दें कि मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए एमएसपी के तहत दस अतिरिक्त फसलों की खरीद की घोषणा की गई है. इन फसलों में रागी, सोयाबीन, नाइजर सीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और ग्रीष्मकालीन मूंग शामिल हैं. ये फसलें अब उन 14 फसलों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिनकी एमएसपी पर खरीद पहले से ही की जा रही है इसमें धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना जैसी महत्वपूर्ण खाद्य और नकदी फसलें शामिल हैं.§֍:MSP पर की जाए फसलों की खरीद§ֆ:यह अधिसूचना केंद्र सरकार की एमएसपी नीति के अनुसार जारी की गई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी अधिसूचित फसलों की खरीद सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर की जाए. इसके अलावा, गन्ने की खरीद एमएसपी के समान एक उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) पर जारी रहेगी.§֍:सिर्फ इन किसानों को मिलेगी MSP §ֆ:सभी अधिसूचित फसलों की खरीद घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर रजिस्टर्ड पात्र किसानों से की जाएगी. यह कदम किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर मूल्य दिलाएगा, उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उनकी मेहनत को पुरस्कृत किया जाए. वहीं, हरियाणा सरकार किसान समुदाय का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उनकी उपज उचित मूल्य पर खरीदी जाए, जिससे किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ हो.§एक तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. किसान पिछले कई महीनों से हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे हैं. साथ ही केंद्र सरकार किसानों की मांग को नहीं मान रही है, जिसे लेकर किसान दिल्ली कूच की कई प्रयास कर चूके हैं जिसमें वे सफल नहीं हुए है. वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा सरकार ने अन्नदाताओं के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है. सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में 24 फसलें एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की अधिसूचना जारी की है.

Previous Post

पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे 71 हजार नियुक्ति पत्र, 10 लाख को मिलेगी सरकारी नौकरी!

Next Post

23 दिसंबर यानि किसान दिवस, चौधरी चरण सिंह की याद पर हर साल किसानों को समर्पित है ये दिन

Next Post
23 दिसंबर यानि किसान दिवस, चौधरी चरण सिंह की याद पर हर साल किसानों को समर्पित है ये दिन

23 दिसंबर यानि किसान दिवस, चौधरी चरण सिंह की याद पर हर साल किसानों को समर्पित है ये दिन

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.