֍:17 जिलों के 151 किसानों को मुआवजा §ֆ:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 17 जिलों के 151 किसानों के खातों में करीब 324 एकड़ क्षेत्र के लिए लगभग 86.96 लाख रुपये जारी किए हैं. इन जिलों में अंबाला, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और पंचकूला शामिल नहीं हैं. इस राशि को एक समान अनुपात में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि जिन किसानों की फसल आगजनी से जली है, उनको सरकार की तरफ से अगली फसल की बुवाई के लिए खाद और बीज भी मुफ्त में दिए जाएंगे. §֍:’किसानों को नहीं होगी मुश्किल’ §ֆ:सरकार का कहना है कि यह हरियाणा के इतिहास में पहली बार होगा जब फसलों में हुई आगजनी का मुआवजा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से भी दिया जा रहा है. ऐसे में किसानों को सामान्य तौर पर मिलने वाले मुआवजे से इस बार डबल मिल रहा है. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा किसान की तरक्की और उसके हित में काम कर रही है. सीएम के अनुसार किसान अन्नदाता है और ऐसे में उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी. §हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों किसानों से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि आगजनी की घटनाओं के कारण फसलों के नुकसान को लेकर सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा राशि जारी कर दी गई है. सरकार की तरफ से इस फैसले को किसान कल्याण को लेकर उसकी प्रतिबद्धता के तौर पर बताया गया है. आपको बता दें कि हरियाणा में पिछले दिनों आग लगने की घटनाओं के कारण किसानों को बड़े स्तर पर फसलों का नुकसान झेलना पड़ा था.

