֍:मंत्री विपुल गोयल ने दी जानकारी§ֆ:नागरिक उड्डयन और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को कहा कि राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग ने बहुत पहले ही एक नया हेलिकॉप्टर खरीदने की सिफारिश की थी. उन्होंने कहा कि सरकार जिस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है, वो बहुत पुराना है. “नागरिक उड्डयन विभाग ने एक साल पहले सिफारिश की थी कि पुराने हेलिकॉप्टर को बदला जाना चाहिए. हमने नए हेलिकॉप्टर का ऑर्डर दिया था और अब हमें इस हेलिकॉप्टर की डिलीवरी मिल गई है.” उन्होंने बताया कि नए हेलीकॉप्टर की लागत 80 करोड़ रुपये बताई गई है, लेकिन गोयल ने कहा कि पुराने हेलीकॉप्टर के बिकने के बाद खरीद लागत की गणना की जाएगी. §֍:
सीएम सैनी ने एक्स पर किया पोस्ट
§ֆ:हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने नए हेलीकॉप्टर की पूजा करते हुए की फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार नए हेलीकॉप्टर से देगी हरियाणा के विकास को रफ्तार. §ֆ:
सीएम सैनी ने एक्स पर किया पोस्ट
§ֆ:हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने नए हेलीकॉप्टर की पूजा करते हुए की फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार नए हेलीकॉप्टर से देगी हरियाणा के विकास को रफ्तार. §ֆ:
§֍:वर्तमान में इस्तेमाल हो रहा 2009 का हेलीकॉप्टर§ֆ:हरियाणा सरकार वर्तमान में एक ट्विन इंजन वाले हेलीकॉप्टर का उपयोग कर रही है. इसे 2009 में पहले की कांग्रेस सरकार के दौरान लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया था. §हरियाणा सरकार ने हाल ही में जरूरतों को देखते हुए एक नया हेलीकॉप्टर खरीद लिया है. इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए इस हेलीकॉप्टर का नाम Airbus H145-D3 है, जिसका इस्तेमाल करने से पहले सोमवार को ‘पूजा समारोह’ आयोजित किया गया. इस मौके पर सीएम नायब सैनी, मंत्री विपुल गोयल और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे.टीम हरियाणा के अपने परिवारजनों के संग नए हेलीकॉप्टर की पूजा अर्चना की।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) November 25, 2024
प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार नए हेलिकाप्टर से देगी हरियाणा के विकास को रफ्तार। pic.twitter.com/bUgr9AV6hP

