֍:सर्बिया गईं नताशा§ֆ:कुछ समय पहले नताशा अपने माता-पिता के घर सर्बिया चली गईं थीं. यही वजह थी कि हार्दिक पांड्या अनंत अंबानी की शादी में इशांत किशन के साथ देखे गए थे. हार्दिक ने इस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि तलाक करने का ये फैसला उन दोनों के लिए काफी मुश्किल था. इस पोस्ट को हार्दिक के साथ नताशा ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही गलत कमेंट्स से बचने के लिए इस पोस्ट पर कमेंट्स भी ऑफ कर दी हैं.§֍: लिखी अपने दिल की बात§ֆ:हार्दिक पांड्या और नताशा ने पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. हमने अपनी पूरी कोशिश की और इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया. लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है. ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था. साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया. एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े. साथ ही हम अगस्त्य को अपनी जिंदगी में पाकर खुशकिस्मत हैं, जो हमेशा ऐसे ही हमारी जिंदगी का आधार रहेगा. हम दोनों ही मिलकर उसकी देखभाल करेंगे. हम पूरी कोशिश करेंगे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले और उसकी खुशी के लिए हम जो कर सकें करेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि आपका सपोर्ट मिलेगा और आप हमारी प्राइवेसी को इस मुश्किल घड़ी में समझ सकेंगे. §֍:माता-पिता के पास गईं नताशा§ֆ:नताशा पहले ही सर्बिया अपने माता-पिता के घर चली गई थीं. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी. इसके बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. उनके साथ उनके बेटे अगस्त्य भी थे. नताशा ने पोस्ट करके लिखा कि ये साल का वो वक्त है. इसके बाद से लोगों को पता चल गया था, कि कुछ तो गड़बड़ है. जिसके काफी समय बाद चुप्पी तोड़ते हुए हारिदक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूरी जानकारी साझा की. §֍:दो बार हुई थी हार्दिश और नताशा की शादी§ֆ:नताशा और हार्दिक ने जनवरी 2020 में इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी. इसलके बाद उन्होंने 31 मई 2020 को शादी की. इस समय कोविड महामारी चल रही थी. जिसके बाद अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ. कोविड के बाद में दोनों ने 14 फरवरी 2023 को धूमधाम से शादी की. §ֆ:
§हार्दिक पांड्या और नताशा पिछले चार सालों से एक साथ थे. उनकी शादी काफी धूमधाम से हुई थी. जिसके बाद अब हार्दिक और नताशा ने अपने अलग रास्ते चुन लिए हैं. ये वाकई काफी मुश्किल फैसला है दोनों के लिए, क्योंकि उनका एक बेटा भी है. यह समय हार्दिक औऱ नताशा के लिए काफी कठिन समय है, साथ ही उनको अपने बेटे अगस्तय का भी ध्यान रखना है.

