֍:हरभजन पहुंचे अयोध्या§ֆ:दरअसल, हरभजन सिंह का यह बयान कई राजनीतिक दलों द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद आया है. हरभजन ने साफ कर दिया वो जो कुछ हैं, भगवान के आशीर्वाद के कारण ही हैं.
हरभजन ने कहा, ‘यह हमारा सौभाग्य है कि इस समय यह मंदिर बन रहा है, इसलिए हम सभी को जाना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए, कोई भी जाए या न जाए, क्योंकि मेरी भगवान में आस्था है, मैं जरूर जाऊंगा…कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी जाती है और कौन सी पार्टी नहीं, मैं जाऊंगा…’.
§֍:AAP ने किया था विरोध!§ֆ:आपको बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में सियासत भी जारी है, दरअसल, कांग्रेस और AAP सहित विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. हालांकि इसके बाद आम आदमी पार्टी ने एक फैसला लिया था और सुंदर कांड करवाने का फैसला किया था. दिल्ली और गुजरात के बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हरियाणा में भी सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा.
§राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई क्रिकेटर्स को न्योता भेजा गया है. इनमें विरोट कोहली, धोनी, सचिन जैसे कई नाम शामिल हैं. जिन्हें 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण भेजा गया है. इस बीच हरभजन सिंह का भी एक बयान सामने आया है. क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर दो टूक कहा कि कोई जाए या ना जाए, वो तो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे.

