֍:विधायक डांगा ने कहा यह जनता की जीत है
§ֆ:खींवसर के उपचुनाव में बीजेपी की इस जीत के बाद मीडिया से बीतचीत में रेवतराम डांगा ने कहा कि यह सींवसर की आम जनता की जीत है. उन्होंने हनुमान बेनीवाल द्वारा अनुपढ़ कहे जाने पर कहा कि ये उनकी भाषा है, हीन भावना है. हम ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देते और धरातल पर काम करते हैं. डांगा ने कहा कि खींवसर की जीत आम जनता की जीत है.वहीं ज्योति मर्धा ने कहा कि खींवसर के इतिहास में आज नया पन्ना जुड़ा है. यह 36 कौम की जीत है. उन्होंने कहा इस जीत के बाद विकास के नए आयाम स्थापित होंगे.
§֍:रिछपाल मिर्धा ने कही ये बात
§ֆ:रिछपाल मिर्धा ने इस जीत के बाद कही कि मुझे तो हनुमान बेनीवाल के कानों में कुड़के पहनाने थे, लेकिन अब डांगा जीत गए हैं तो वो कुड़के मेरी जेब में ही रह गए. दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान मिर्धा ने कहा था कि इस बार बेनीवाल चुनाव नहीं हारते हैं तो उन्हें अमर बकरा घोषित कर देना चाहिए और कानों में कुड़के पहना देने चाहिए.
§राजस्थान के खींवसर को आरएलपी का गढ़ कहा जाता है. यहां हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत हुई. वहीं, आरएलपी बिना किसी सीट को जीते धाराशाही हो गई. बीजेपी की इस जीत के साथ ही प्रत्याशी रेवत राम डांगा 13870 वोटों से जीते. साल 2008 के बाद ये पहली बार हुआ है कि हनुमान बेनीवाल हारे हैं. आरएलपी से चुनाव भले ही कनिका बेनीवाल लड़ रही थीं लेकिन चेहरा हमुमान बेनीवाल ही थे. बीजेपी ने इस एतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने जश्न मनाया. इसके बाद से ही पूरे नागौर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

