֍:दिल्ली- गुजरात पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन §ֆ:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में दिल्ली से 700 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद की थी. जांच के दौरान पता चला कि बरामद ड्रग्स फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज नाम की कंपनी की थीं और यह अवकार दुर्ग्स लिमिटेड कंपनी से आई थीं. इस मामले में अब तक कुल 1289 किलो कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक थाईलैंड मारिजुआना बरामद हुआ है, जिसकी कुल कीमत 13000 करोड़ है.
§֍:किराए की दुकान से 2080 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद§ֆ:ड्रग्स की दूसरी बड़ी खेप में स्पेशल सेल ने गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली में एक किराए की दुकान से 2,080 करोड़ रुपये की 208 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी. गुरुवार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक और शख्स को गिरफ्तार किया है. वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले सातवां व्यक्ति था.
§गुजरात में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद, अब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार को दिल्ली और गुजरात पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 500 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी, जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ बताई गई थी. अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गुजरात के अंकेश्वर में अवकर ड्रग लिमिटेड कंपनी से ये 518 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी.

