֍:ऐसे किया गिरफ्तार§ֆ:पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में सामने आया कि दादा ने खेत में गांजा बोया था. जब गांजा तैयार हो जाता तो पोता उसे सुखाता और उसकी पुड़िया बनाकर बेचा करता था. पुलिस को जानकारी मिली थी की नाडातोड गांव के एक खेत में अजीब बदबू आ रही है. इसके बाद पुलिस ने ड्रोन से जांच शुरू की और पाया की गांव में एक जगह गांजे की खेती की जा रही है. सूचना पर दाहोद पुलिस की एसओजी टीम ने ड्रोन केमरे की मदद से नाडातोड गांव से दादा-पोते की जोड़ी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी पर पुलिस ने 455 हरे पौधे और सूखा गांजा जब्त किया. पुलिस के अनुसार इन दोनों चीजों की कीमत करीब 80 लाख रुपए है. पुलिस ने नार्कोटीक्स एक्ट (Narcotics Act) के तहत गिरफ्तार करके कारवाई की है. §֍:नवीन तकनीकों से पकड़े जा रहे आरोपी§ֆ:दाहोद एसपी डॉ.राजदीप सिंह झाला ने कहा, “दाहोद राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित जिला है. वन क्षेत्र बहुत बड़ा है और घने वन क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्र के कारण यह देखा गया है कि आरोपी अक्सर यहां गांजे की खेती कर रहे हैं. इसकी वजह से साल 2023 से दाहोद जिला पुलिस ड्रोन तकनीक, AI और मशीन लर्निंग का उपयोग करके गांजे की खेती को पकड़ रही है.” उन्होंने आगे कहा, “दो साल में दाहोद पुलिस ने नार्कोटीक्स एक्ट के तहत नौ केस किए हैं. इसमें आठ केस गांजे की खेती है. तकरीबन 15 आरोपियों के इन केस में गिरफ्तार किया गया है और कुल 2.5 करोड़ से ज्यादा का गांजा पकड़ा गया है. पुलिस ने फोरेन्सीक एक्सपर्ट की मदद से इसकी पुष्टी की और फिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.” §देशभर में युवाओं के साथ कई लोगों में गांजे जैसी कई नशीली पदार्थों का सेवन बढ़ गया है. ऐसे में गुजरात से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें दादा-पोते ने पैसा कमाने के लिए गांजे की खेती शुरु कर दी. ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 80 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और दोनों के इस अवैध व्यापार को खत्म कर दिया.

