• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का भव्य मुहूर्त

Fiza by Fiza
June 9, 2025
in मनोरंजन
0
फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का भव्य मुहूर्त
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन और सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रा. लि. के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। बतौर निर्माता उनकी हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का मुहूर्त मुंबई में बेहद भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया, जिसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

 

इस खास मौके पर रॉनी रॉड्रिग्स के बेटों, चार्ल्स और काडेन का 11वां जन्मदिन भी भव्य रूप से मनाया गया। होटल सहारा स्टार में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र, अरबाज खान, विद्या मालवाडे, उदित नारायण, दिलीप सेन, राजपाल यादव, सोनू बगगड़, गणेश आचार्य, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, कंगना शर्मा, दीपक तिजोरी, चीता यज्ञेश शेट्टी सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का शानदार संचालन अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने किया। सभी अतिथियों ने चार्ल्स और काडेन को ढेरों शुभकामनाएं दीं, जो किसी राजकुमार की तरह लग रहे थे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मेहमानों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया गया। रॉनी रॉड्रिग्स ने अपने पुत्र मार्टिन के साथ फिल्म का क्लैप देकर मुहूर्त किया। खास बात यह रही कि रॉनी ने इस फिल्म की कहानी और गीत भी खुद लिखे हैं।

 

पीबीसी मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन साबिर शेख कर रहे हैं। कीर्ति कदम एसोसिएट प्रोड्यूसर, निसार अख्तर लेखक, दिलीप सेन संगीतकार, नौशाद प्रकर डीओपी, मोहन बगगड़ एक्शन डायरेक्टर, हिमांशु झुनझुनवाला एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एकता जैन कास्टिंग डायरेक्टर हैं। फिल्म का एक गीत उदित नारायण ने गाया है, जिसे उन्होंने मंच पर लाइव गाकर सुनाया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

महान अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “‘मैंने प्यार किया फिर से’ एक मिक्स वेज फिल्म जैसी है—हर स्वाद और मनोरंजन से भरपूर। रॉनी रॉड्रिग्स और उनकी टीम को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। अरबाज खान के साथ पहले ‘प्यार किया तो डरना क्या‘ में मज़ा आया था, और अब इस नई फिल्म में फिर से साथ आकर खुशी हो रही है।”

 

अरबाज खान ने कहा, “धर्मेंद्र जी के साथ फिर से काम करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। रॉनी रॉड्रिग्स, पूरी टीम और उनके बच्चों को शुभकामनाएं। फिल्म की कहानी, संवाद और किरदार काफी अच्छे हैं और मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हूं।”

 

राजपाल यादव ने कहा, “जैसे ही पता चला कि फिल्म में धर्मेंद्र जी हैं, मैंने बिना कुछ सुने तुरंत हां कह दी। उनके साथ काम करना मेरा सपना था और यह फिल्म उसे पूरा कर रही है।”

 

दिलचस्प बात यह है कि रियल लाइफ इंस्पेक्टर विजय इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “भगवान अगले जन्म में भी मुझे पुलिस वाला ही बनाएं, यही मेरी कामना है।”

 

केक कटिंग के भव्य समारोह के साथ जन्मदिन का जश्न भी शानदार अंदाज़ में मनाया गया। सभी मेहमानों ने रॉनी रॉड्रिग्स की मेहमाननवाज़ी और दरियादिली की जमकर तारीफ की।

 

रॉनी रॉड्रिग्स न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी और परोपकारी व्यक्ति भी हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करना, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज के लिए योगदान देना उन्हें बेहद पसंद है। वे लगातार कई जनहित कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहते हैं और लोगों की दुआएं बटोरते रहते हैं।

 


Previous Post

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर 2025-26 खरीफ सीजन में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद: शिवराज सिंह चौहान

Next Post

कच्चा लेमन प्रोडक्शंस ने बोल्ड क्रिएटिव विजन के साथ लॉन्च किए कई प्रोजेक्ट्स

Next Post
कच्चा लेमन प्रोडक्शंस ने बोल्ड क्रिएटिव विजन के साथ लॉन्च किए कई प्रोजेक्ट्स

कच्चा लेमन प्रोडक्शंस ने बोल्ड क्रिएटिव विजन के साथ लॉन्च किए कई प्रोजेक्ट्स

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.