֍:5 मई तक चलेगी खरीद§ֆ:राज्य सरकार ने इस बार 81 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगाया है. राज्य में गेहूं का औसत रकबा 75 लआख हेक्टेयर है और इस बार फसल अच्छी हुई है. मालला के साथ राज्य के क इलाकों में गेहूं की कटाई हो चुकी है. इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की सरकारी मंडियों और क्रय केंद्रों पर गेहूं उपज की आज 1 मार्च 2025 से शुरू हो गई है और यहां पर खरीद 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी. जबकि, अन्य संभागों में 17 मार्च से खरीद शुरू होगी और 5 मई तक चलेगी.§֍:गेहूं किसानों को मिलेगा इतना दाम§ֆ:राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं खरीद को लेकर कहा कि इस साल गेहूं किसानों से 26000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि एमएसपी से 175 रुपये ज्यादा दाम मिलने वाला है. राज्य सरकारर ने पिछले साल 125 रुपये बोनस गेहूं किसानों को दिया था और किसानों को प्रति क्विंटल अधिकतम भाव 2400 रुपये मिला था.§֍:सीधा खाते में होगा भुगतान§ֆ:राज्य सरकार की ओर से गेहूं खरीद कीमत में बढ़ोतरी के ऐलान से राज्य के 81 लाख अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलने वाला है. गेहूं खरीद के बाद किसानों को 48 घंटों में भुगतान उनके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्रय केंद्रों और मंडियों पर किसानों के लिए पानी, राज्य सरकार की ओर से गेहूं की खरीद कीमत में इस बढ़ोत्तरी के ऐलान से राज्य के 81 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलने वाला है. गेहूं खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे में भुगतान उनके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा. §֍:7 राज्यों में खरीद प्रक्रिया शुरु§ֆ:उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्यान्न खरीद पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. गेहूं खरीद के लिए लिस्टेज 11 राज्यों में से 7 राज्यों ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और इन राज्यों में बड़ी संख्या में किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. 7 राज्यों में 27 फरवरी 2025 तक 9,47,904 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.§मध्य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीज आज यानि 1 मार्च से शुरु कर दी गई है. राज्य सरकार ने किसानों को एमएसपी देने के अलावा बोनस देने की घोषणा की है. इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में खरीद शुरू की गई है. इन इलाकों में स्थित सरकारी मंडियों और क्रय केंद्रों पर किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं. राज्य के अन्य संभागों की मंडियों और क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी.

