֍:यूपी में क्या हैं कीमतें?§ֆ:एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस बार गेहूं की खपत ज्यादा होने से कीमतों में इजाफा हुआ है. फसल आपूर्ति में इस बार सख्ती देखने मिल सकती है, जिससे कीमतों में बढ़त होगी. इस समय गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड तोड़ सकता है, इसी दौरान यह जानकारी आई है. कीमतों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में गेहूं का सबसे ज्याादा उत्पाढदन करने वाला राज्यत है. यहां मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है. 2400 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का सबसे कम बाजारा मूल्य है जबकि 2435 रुपये प्रति क्विंटल इसकी अधिकतम कीमत है.§֍:अन्य राज्यों में क्या हैं कीमतें? §ֆ:राजस्थान में गेहूं का औसत मूल्य 2438.31 रुपये प्रति क्विंटल है. गेहूं का सबसे कम बाजार मूल्य 1999 प्रति क्विंटल है और सबसे महंगा गेहूं 2745 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक है. वहीं, पंजाब में गेहूं का औसत मूल्य 2945 रुपये प्रति क्विंटल है. गेहूं का सबसे कम बाजार मूल्य 2940 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि सबसे महंगा बाजार मूल्य 2950 रुपये प्रति क्विंटल है. पंजाब, हरियाणा और यूपी से सटी राष्ट्रीमय राजधानी दिल्लीव में गेहूं का औसत बाजार मूल्य करीब 2987.5 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसमें न्यूनतम 2851 रुपये और अधिकतम 3100 रुपये प्रति क्विंटल है. §ֆ: दक्षिण की तरफ तेलंगाना की मंडियों में गेहूं का औसत मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल है. यहां इसकी न्यूयनतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल है. जबकि अधिकतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल है. वहीं, पश्चिम बंगाल में गेहूं का औसत मूल्यन 2740.83 रुपये प्रति क्विंटल है. यहां मंडियों में गेहूं की न्यूपनतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम कीमत 3200 रुपये प्रति क्विंटल है. §देश के कई राज्यों में गेहूं की आवक खरीद के लिए सरकारी केंद्रों पर पहुंचनी शुरु हो गई है. इसी बीच इस साल के सीजन 2025-26 के लए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तेजी से सरकार गेहूं खरीद जारी है. बुधवार तक 1 मिलियन टन से ज्यामदा अनाज खरीद लिया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह केवल 0.35 मिलियन टन अनाज खरीदा गया.

