֍:केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात§ֆ:साइंस और टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के स्वदेशी कीटनाशक रोधी सूट ‘किसान कवच’ का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि अभी तक एक्सपोजर होने के बाद का इलाज करते थे, लेकिन अब यह प्रिवेंटिव हेल्थ केयर है. खासतौर पर यह किसानों के लिए उपयुक्त है. इसकी यह खूबी है कि यह धुलाई योग्य है और इसे 150 बार धोया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि किसान कवच किट की कीमत 4 हजार रुपये है. इस किट का न्यूनतम जीवन काल 2 वर्ष है. केंद्रीय मंत्री ने कुछ किसानों को किट भेंट की. §֍:खास तकनीक से बनाया गया सूट§ֆ:किसान कवच किट को बेंगलुरू की कंपनी BRIC Instem ने सेपियो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया है. कीटनाशक रोधी बॉडीसूट किसान कवच किसानों को कीटनाशकों से होने वाले स्वास्थ खतरों से बचाने में मदद करेगा. कंपनी की ओर से कहा गया है कि किसान कवच अपनी श्रेणी की पहली तकनीक है. §किसानों को अकसर फसल में छिड़काव करने से कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं. इसे देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए ‘किसान कवच’ लॉन्च किया है. किसान कवच एक तरह का बॉडीसूट है, जिसे पहनकर छिड़काव आदि कार्य किए जा सकते हैं. इस बॉडीसूट को निजी क्षेत्र और सरकारी सहयोग से विकसित किया गया है. सरकार ने इसकी कीमत चार हजार रुपये रखी है. एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल करीब 30 करोड़ किसान केमिकल युक्त कीटनाशकों और दवाओं के संपर्क में आकर त्वचा, सांस समेत अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं.

