֍:50 लाख तक का मिलेगा लोन§ֆ:राजस्थान के किसानों को सरकार बकरी पालन के बिजनेस में मदद करने के लिए लोन प्रदान कर रही है. इस योजना से पशु पालकों को पशु की संख्या में वृद्धि करने में मदद मिलेगी. इसमें 5 लाख से 50 लाख का लोन सरकार की ओर से ले सकते है. लोन को अलग-अलग श्रेपणियों में बांटा गया है, जिसके अुनसार आपको 50 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी. इस योजना में आवेदन की शुरुआत हो चुकी है. आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, भूमि से जुड़े दस्तावेज, पशुपालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जमा करने की जरूरत है.§֍:जानें आवेदन प्रक्रिया§ֆ:योजना में आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी पशु चिकित्सा कार्यालय में संपर्क करना होगा. जहां आप संबंधित अधिकारी से योजना के सभी पहलुओं पर जानकारी हासिल कर योजना का आवेदन पत्र लेना होगा. इसके बाद आवेदन पत्र को निर्धारित फॉर्मेट में भरकर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमाकर पावती लेनी होगी. इस प्रक्रिया के बाद विभाग आपके आवेदन और दस्ता वेजों की समीक्षा करेगा और सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ दिया जाएगा.§केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. इसके लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जिससे पशु पालकों को काफी मुनाफा मिल जाता है. ऐसे में राजस्थान सरकार ने बेरोजगारी कम करने और छोटे किसानों की इनकम बढ़ाने के उद्देश्यी से बकरी पालन योजना की शुरुआत की है, जो सरकार के उद्देश्य को पूरा करती भी नजर आ रही है.

