֍:क्या है फोन में खास?§ֆ:गूगल पिक्सल 9a 6.3 इंच की फुल एचडी ओएलईडी डिस्पले आती है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है. साथ ही 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसमें Titan M2 सिक्योरिटी वाले गूगल टेंसर G4 प्रोसेसर को दिया है. फोन में 8जीबी रैम मिलती है, जो फोन को तेज कार्य करने के लिए है. कैमरे की बात करें तो फोन में 48एमपी का सैमसंग जीएन8 रियर कैमरा मिलता है. फोन में 13MP का Sony IMX712 सेंसर मिलता है, जो 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर के साथ आता है. फोन में 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है. फोन में 13MP फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाता है, जो कि 30fps पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है. फोन का रियर कैमरा 4K 60fps तक रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसमें 5100mAh बैटरी और 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. वहीं, साथ ही 7.5W वायरलेस चार्जिंग, IP68 वाटर रेसिस्टेंस और 7 साल तक सिक्योरिटी और अपडेट्स मिलते हैं। फोन ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ ये फोन काफी खास बन जाता है. इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर्स और 2 माइक्रोफोन्स दिये गये हैं. फोन का थिकनेस 8.9mm है, जबकि इसका वजन 185.9 ग्राम है. §֍:किस जगह मिलेगा फोन§ֆ:अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट से एडवांस बुकिंग कर ले सकते हैं. कीमत की बात करें तो, इसे 49,999 रुपये में पेश किया गया है. फोन की खरीद पर 3000 रुपये कैशबैक भी दिया जा रहा है. साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ट पर डिस्काउंट के साथ 24 माह का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन दिया रहा है. §गूगल पिक्सल का नया 9a मॉडल अब भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है. इसको लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, जो कि 16 अप्रैल है. पिक्सल फोन के फैंस में इसको लेकर काफी उत्कसुक्ता बढ़ी हुई है. यूजर्स गूगल पिक्सल 9A को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. बता दें कि 10 अप्रैल को यूएस, यूके, कनाड़ा में रोलआउट किया जाएगा. 14 अप्रैल को जर्मनी, बेल्जियम, स्पेन, इटली, आयरलैंड, फ्रांस, नार्वे, डेनमार्क, स्वीडन, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, हंगारी जैसे देशों में रोलआउट किया जाएगा. इसे 16 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, सिंगापुर, ताइवान, मलेशिया में रोलआउट किया जाएगा.

