ֆ:Farmers Schemes: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को खेती के लिए आधुनिक मशीनें खरीदने में मदद देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. ‘कृषि यंत्रीकरण योजना’ के तहत राज्य सरकार ने खेती-किसानी के उपकरणों पर सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना का उद्देश्य किसानों की मेहनत और लागत को कम करना है. साथ ही पैदावार बढ़ाकर उनकी आमदनी में इजाफा करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है.
§֍:किन मशीन पर मिल रही सब्सिडी
§ֆ:इस योजना के तहत किसान खेत की जुताई, बुवाई, सिंचाई, फसल कटाई और प्रबंधन जैसे हर काम के लिए जरूरी मॉर्डन मशीन खरीद सकते हैं. किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, पंप सेट और बाकी मॉर्डन उपकरणों पर यूपी सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है. सरकार ने साफ किया है कि इस योजना के तहत सब्सिडी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दी जाएगी. इसका मतलब हुआ कि जोकिसान सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और बुकिंग करेगा उसे फायदा मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होगी. यूपी सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया गया है. इससे अब किसानों को ऑफिसेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वो घर बैठे या किसी भी जन सेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं.
§֍:कैसे करें अप्लाई
§ֆ:सबसे पहले उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upagriculture.com पर जाएं.
यहां कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए बुकिंग करें ऑप्शन पर लिंक पर क्लिक करें.
अपनी जरूरत के हिसाब से यंत्र चुनें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें.
अंत में बुकिंग की पुष्टि के लिए टोकन मनी जमा करें.
§֍:कितनी है टोकन मनी?
§ֆ:बुकिंग को कंफर्म करने के लिए किसानों को टोकन मनी (सिक्योरिटी डिपॉजिट) देनी होगी. टोकन मनी और सब्सिडी का अमाउंट कुछ इस तरह से होगा-
छोटे कृषि यंत्रों पर किसानों को 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी जिसके लिए टोकन मनी 2,500 रुपये है.
बड़े कृषि यंत्रों पर किसानों को 1 लाख रुपये से ज्यादा सब्सिडी मिलेगी और इसके लिए टोकन मनी 5,000 रुपये देनी होगी.
किसानों को यह अमाउंट यानी टोकन मनी बाद में वापस मिल जाएगी.
§

