֍:दिल्ली के किसानों की मौज §ֆ:इसके लिए दिल्ली के बजट में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बता दें कि अभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं§֍:दिल्ली के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट§ֆ:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का इस वित्तीय वर्ष का बजट 1 लाख करोड़ रुपये होगा, जो आम आदमी पार्टी सरकार के पिछले बजट की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है।§दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया। सीएम ने इस बजट में दिल्लीवालों को कई सौगातें दी। दिल्ली की किसानों को अब 6000 रुपये की जगह 9000 रुपये मिलेंगे।

