֍:क्या-क्या मिलेगा इस यूट्यूब चैनल पर?§ֆ:कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस चैनल पर नीचे दी गई जानकारियां वीडियो के माध्यम से दी जाएंगी:§֍:• मौसम का पूर्वानुमान
• सरकारी योजनाओं की जानकारी
• आधुनिक खेती की तकनीक
• उपलब्ध सब्सिडी की जानकारी
• पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया
• कृषि से जुड़ी जरूरी घोषणाएं
§ֆ:वीडियो छोटे और आसान भाषा में होंगे, ताकि हर किसान उन्हें आसानी से समझ सके. कई बार कठिन भाषा की मदद से किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी आसान और सरल भाषा में मिल सके. ताकि किसान आसानी से घर बैठे फसलों की खेती कर सकें.§֍:किसानों और कृषि विभाग के बीच ब्रिज बनेगा यह चैनल§ֆ:मुक्तसर के मुख्य कृषि अधिकारी करनजीत सिंह गिल ने बताया, “यह चैनल हमारे और किसानों के बीच एक सेतु की तरह काम करेगा. हम समय पर जानकारी वीडियो के ज़रिए देंगे, जिससे किसान बेहतर निर्णय ले सकें.”
उनका कहना है कि सही समय पर सही जानकारी मिलने से किसान बेहतर खेती के तरीके अपनाएंगे, पैदावार बढ़ेगी, और उनकी आय में भी सुधार होगा.
§किसानों की मदद के लिए जिला कृषि कार्यालय ने एक नई और सराहनीय पहल की है. अब खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सीधे यूट्यूब पर मिलेगी. इसके लिए ‘मुक्तसर खेती सूचना’ नाम से एक नया यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है. यह चैनल खासतौर पर पंजाब के मुक्तसर जिले के किसानों के लिए शुरू किया गया है, जो राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का गृह जिला भी है. इस पहल का मकसद किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी त्वरित और आसान तरीके से देना है.

