֍:बदल जाएगा मौसम का हाल §ֆ:मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दोपहर के बाद 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, जून महीने के पहले दो दिन दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
§֍:जून में कैसा रहेगा मौसम §ֆ:IMD के मुताबिक, 1 जून को धूलभरी आंधी चलने और 2 जून को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि 3 जून से 8 जून तक दिन में हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. §तपती गर्मी और झुलसाने वाली धूप से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग (IMD) ने मई महीने के आखिरी दिन आज (शुक्रवार), शाम के समय अचानक मौसम बदलने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) दिल्ली में धूल भरी आंधी चल सकती है. वहीं, आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 38 फीसदी दर्ज की गई.

