֍:जानें क्या हैं गोल्ड के भाव
§ֆ:सावन के चलते आज 12 अगस्त को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है. दिल्ली में सोने के दामों की बात करें तो यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 70,450 रुपये है. इसके बाद मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. इसी के साथ अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
§֍:जानें चांदी के भाव
§ֆ:चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है. जिसमें चेन्नईई, कोलकाता और मुंबई में इसकी कीमत 83 हजार रुपये पर आ गया है. इसी के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर में चांदी की कीत में कमी देखी गई. यहां 1 किलो चांदी की कीमत 82 हजार रुपये चल रही है.
§हाल ही में भारत में सोने और चांदी के दामों में काफी गिरावट देखी गई. ऐसे में लोगों ने खरीदी कर काफी मुनाफा कमाया है. इसी के साथ सावन के चौथे सोमवार को चांदी और सोने के दामों में गिरावट आई है. सोने के भाव कम अहमदाबाद, इंदौर, मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में हैं. इसको लेकर पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर..

