֍:क्या है सोने की कीमत?§ֆ:सोने की कीमतों में हाल ही में काफी गिरावट देखी गई है. इसी के चलते अगस्त की शुरुआत में इसमें इजाफा हो सकता है. बजट आने से पहले से ही भाव काफी नीचे चल रहा है. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम मार्केट में करीब 75 हजार तक पहुंच गया है. बाद में जब कस्टम ड्यूटी घटाए का ऐलान हुआ तो कीमत 70 हजार पर आ गई, जो कि अभी तक बनी हुई है.
पिछले महीने के अंत तक गोल्ड और सिल्वर दोनों में गुरावट आ गई थी. लेकिन अगस्त के शुरु होते ही इसमें उछाल देखने को मिल रहा है. जुलाई में गोल्ड के दाम 74,638 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा था. §֍:जानें क्या हैं घरेलू बाजार के दाम§ֆ:घरेलू बाजार में सोने की कीमत अच्छी चल रही है, जिसके चलते हाल ही में सोने की दुकानों में ग्राहकों का तांता देखा गया था. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 2 अगस्त को अलग-अलग क्वालिटी में सोने के दाम धीरे-धीरे बढ़ते नजर आए. इसमें 24 कैरेट गोल्ड के दाम 70,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 22 कैरेट गोल्ड के दाम 68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट के 62,265 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 57,020 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं. §֍:आभूषण के लिए कितने कैरेट का गोल्ड है बेस्ट?§ֆ:गोल्ड अक्सर लोग आभूषण बनवाने के लिए ही खरीदते हैं. इसमें ज्यादातर लोग 22 कैरेट के सोने को आभूषण के लिए इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कुछ लोग 18 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल भी कर लेते हैं. बता दें कि आभूषक के ऊपर आपको खरीदते समय ही कैरेट का मार्क दिख जाता है. इससे आप कैरेट की पहचान कर सकते हैं.§भारत में गोल्ड ज्वैलरी का काफी प्रच्चलन है. सोने के आभूषण पिछले हजारों सालों से भारत में लोगों को एक स्थान दिलाता आया है. महिलाएं इसे खुद को सवारने में इस्तेमाल करती हैं, वहीं कई पुरुष भी इसको गले और हाथ जैसे जगाहों पर बांधते हैं. भारतीय मार्केट में सोने के ब्रेस्लेट, चैन, अंगूठी, हार, कुंडल दुकानों में बिकना आम बात है. हाल ही में सोने के दामों में काफी कमी आई थी. जिसके बाद अभी तक दाम वही चल रहे हैं.

