#WATCH | After joining BJP, Gourav Vallabh says, "I posted a letter in the morning on various social media platforms…In that letter, I wrote all the pains of my heart…This has been my view from the beginning that the temple of Lord Shri Ram (in Ayodhya) should be built. An… pic.twitter.com/B0z1I4i7gK
— ANI (@ANI) April 4, 2024
§ֆ:बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं, जिसके बारे में मैं कांग्रेस पार्टी को समय-समय पर कांग्रेस पार्टी को अवगत कराया, वो अपने इस्तीफे में लिखा दिया था. मेरा हमेशा मानना रहा है कि भगवान राम का मंदिर बने और न्यौता मिले और हम न्यौते को ठुकरा दें, कांग्रेस पार्टी यह लिखकर दे दे कि हम नहीं जा सकते, मैं ये नहीं स्वीकार कर सकता हूं.’
§֍:वेल्थ क्रिएटर्स को नहीं दे सकता गाली§ֆ:
§ֆ:गौरव वल्लभ ने कहा, ‘मैं अर्थशास्त्र का विद्यार्थी हूं. बड़े समय तक देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में मैंने अर्थशास्त्र और वित्त पढ़ाया भी है. सुबह से शाम तक वेल्थ क्रिएटर्स को गाली, उन नीतियों को गाली, उदारीकरण, निजीकरण को गाली, वैश्विकरण को गाली..मनमोहन सिंह और नरसिम्हा राव ने जो किया उसे पूरी दुनिया मानती हैं, आप उन नीतियों को गाली दे रहे हैं. कोई बिजनेस करे उसे गाली, कोई विनिवेश करे उसे गाली, एयर इंडिया कोई खरीदे वो गलत.. मुझे लगता है मुद्दों को टैकल करने में कांग्रेस पार्टी के अंदर गैप आ रहे हैं. मैंने चिट्ठी में भी यही लिखा. ‘#WATCH | Delhi: Former Congress leader Gourav Vallabh joins BJP, in the presence of BJP General Secretary Vinod Tawde. pic.twitter.com/NAc0kX22vW
— ANI (@ANI) April 4, 2024
§कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी नेता विनोद तावड़े ने उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाई. उनके साथ ही बिहार कांग्रेस के नेता अनिल शर्मा और आरजेडी नेता, उपेन्द्र प्रसाद भी बीजेपी में शामिल हुए. इससे पहले अपने कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर गौरव वल्लभ ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर मेरे दिल की सारी भावनाएं उसमें व्यक्त कर दीं हैं.

