֍:आवक कम होने पर बढ़े भाव§ֆ:लहसुन के दामों का मंडियों में बढ़ने कम आवक के कारण हो रहा है. ज्यादातर मंडियों में इसका दाम 25-35 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच रहा है. आवक कम होने से दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में एक तरफ लोगों को लहसुन महंगे दामों पर मिल रहा है. वहीं, किसानों को इससे काफी फायदा हो रहा है.§֍:जानें महाराष्ट्र मंडियों के भाव§ֆ:महाराष्ट्र मंडियों में लहसुन का भाव तेजी से बढ़ रहा है. यहां की अक्लुज मंडी में न्यूनतम भाव 20 हजार रुपये और अधिकतम दाम 25 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. वहीं. रामटेक में 31000-3700, चंद्रपुर में 18000-26000, पुणे में 20000-25000 और हिगना मंडी में 28000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव चल रहा है.§महाराष्ट्र मंडियों में प्याज, आलू, टमाटम की कीतमों की वजह से किसानों को नुसान झेलना पड़ रहा था. वहीं, दूसरी ओर लहसुन के दामों से किसानों को मुनाफा हो रहा है. इन दामों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिसके बाद लहसुन की कीमतें 37,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. वहीं, खुदरा कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिय है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसके दाम और भी बढ़ सकते हैं.

