ֆ:
दसौनी ने कहा कि क्या सतपाल महाराज हिम्मत दिखा कर हिंदुओं को ताजमहल जाने से मना करेंगे? दसौनी ने यह भी पूछा कि सतपाल महाराज क्या कभी ताजमहल नहीं गए? सतपाल महाराज के बयान को गरिमाविहीन, घटिया और निम्न स्तर का बयान बताया।
§उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर हमला बोला है। सतपाल महाराज के बयान ”गांधी परिवार को बाबर की मजार में जाना तो गवारा है, लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आना नहीं” पर गरिमा ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या सतपाल महाराज चारों पीठों के शंकराचार्यों और उन महामंडलेश्वरों को भी हिंदू नहीं मानते जिन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया।

