֍:एनकाउंटर पर क्या बोले सपा सांसद?§ֆ:एनकाउंटर पर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि हमारा कानून इस बात की इजाजत नहीं देता कि कहानी बनाकर किसी को ठोक दिया जाए. प्रदेश के मुखिया सदन में ठोको बयान देते हैं. मुठभेड़ सही है तो ठीक है, लेकिन झूठी कहानी बनाकर एनकाउंटर ठीक नहीं है. इसे जाति के चश्मे से नहीं देखना चाहिए.§֍:तिरुपति बाला जी के प्रसाद को लेकर कही ये बात§ֆ:अफजाल अंसारी ने तिरुपति बाला जी के प्रसाद में प्रयुक्त मिलावटी घी विवाद को लेकर कहा कि गुजरात की कंपनी को बालाजी के मंदिर के प्रसाद का ठेका पहुंच जाये, सिर्फ इसलिए ये सब है. कोई घी मिलावटी नहीं है, मैंने खुद खाया है. उन्होंने अपने भाई माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की हालिया सरकारी रिपोर्ट पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ये सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या थी. ये पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में हम मीडिया में नहीं, वहीं जवाब देंगे.§उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद अफजल अंसारी ने एनकाउंटर और गांजा की बिक्री को लेकर मीडिया से गुरुवार को बात की.

