ֆ:
फतेहपुर जनपद निवासी रजनीश उर्फ विनय (25) पीजीआई के द्वारकापुरी में बहन पिंकी के घर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पिंकी के अनुसार रजनीश ने 17 फरवरी को सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी। परीक्षा काफी अच्छी होने से रजनीश खुश थे। मगर तीन दिन पहले परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे रजनीश दुखी थे। वह तीन दिन से गुमसुम थे।
सोमवार रात घर वालों के साथ बैठकर खाना खाने के बाद रजनीश तीसरी मंजिल के कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह पिंकी ने रजनीश को जगाने के लिए कई बार फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर वह तीसरी मंजिल पर गईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिंकी ने भीतर झांका तो रजनीश का शव छत के कुंडे में गमछे से बंधे फंदे पर लटका रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
§यूपी पुलिस में सिपाही की भर्ती के लिए हुई परीक्षा रद्द होने से दुखी परीक्षार्थी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों के मुताबिक 17 फरवरी को उसने सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी। तीन दिन पहले परीक्षा रद्द होने से वह निराश था। इसी के चलते जान दे दी।

