ֆ:हालांकि हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की ट्रंप से बातचीत की। बताते चलें कि चुनावी रैली के दौरान हुई गोलीबारी में ट्रंप के दाहिने कान से गोली छूती हुई निकली।
दरअसल हुआ ये कि 13 जुलाई के दिन पेनसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप अपना चुनावी रैली कर रहे थे। अचानक से एक गोली की आवाज आई और वो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। इस बीच ट्रंप भी समझ गए थे कि उनके साथ अचानक क्या हुआ है। वह अपने कान को छूते है और उनका हाथ पूरा लहूलुहान हो चुका होता है।
जांचकर्ताओं का कहना है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और संभावित रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या की कोशिश की गई थी। यह चौंकाने वाली घटना ऐसे समय पर हुई जब अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है।
हुआ ये कि रैली के दौरान ट्रंप सीमा पार करने वालों की संख्या का चार्ट दिखा रहे थे, तभी एक गोली की आवाज सुनाई दी। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर कहा कि एक गोली ‘मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।’
दो अधिकारियों ने समाचार एजेंसी AP को बताया कि शूटर रैली में शामिल नहीं था और उसे यू.एस. सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने मार गिराया। एपी के एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि कानून प्रवर्तन ने घटनास्थल पर एक एआर-स्टाइल राइफल बरामद की।
एक टेलीविजन संबोधन में, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ‘हम हमले की निंदा करते है।’ व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि बाइडन ने ट्रम्प से फोन पर बात भी की।
§अमेरिकी राज्य पेन्सिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। गोली उनके कान को छूकर निकली जिससे वह घायल हो गए और उनका कान लहूलुहान हो गया। गोली लगने के बाद ट्रंप को खुद को बचाने के लिए मंच के नीचे झुकते नजर आये।

